रात को सोने के दौरान सपने आना आम बात हैं जो कि किसी भी प्रकार के हो सकते हैं। लेकिन स्वप्नशास्त्र के अनुसार सोते समय देखे गए इन सपनों का बहुत महत्व होता हैं और इनका सीधा संबंध आपके जीवन से जुड़ा होता हैं। सपने में जानवर भी दिखाई देते हैं जिनमे से कुछ संकट की ओर इशारा करते हैं तो कुछ सौभाग्य की ओर। आज इस कड़ी में हम स्वप्न में ये सफेद जीव दिखने की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें बहुत शुभ माना जाता हैं। बहुत कम लोगों को ही स्वप्न में ये सफेद जीव नजर आते हैं।
सपने में सफेद मोर देखना
मोर को हिंदू धर्म में खुशी और संपन्नता का प्रतीक माना गया है। मोर पर बैठे हुए शनि देव का दिखना खूब धन और संपन्नता मिलने का संकेत कहा गया है। वहीं यदि सपने में आपको सफेद मोर दिख जाए तो इसका मतलब है कि अपने जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि आप हासिल करने वाले हैं। आपके प्रयासों का अच्छा फल भी आपको प्राप्त हो सकता है।
सपने में सफेद शेर देखना
सपने में सफेद शेर का दिखना अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि जिन भी जातकों को अपने सपने में सफेद शेर दिखता है उन्हें करियर क्षेत्र में तरक्की मिलती है और साथ ही पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भी ऐसे लोगों को सफलता प्राप्त होती है। जीवन में आ रही हर चुनौती का ऐसे लोग अपने आत्मबल से हल निकाल लेते हैं।
सफेद नाग
सपने में नाग को देखना वैसे ही कई विद्वानों द्वारा शुभ माना जाता है। लेकिन यदि आप सफेद रंग के नाग को अपने सपने में देखते हैं तो समझ जाइए कि आपकी किस्मत जल्द ही खुलने वाली है और आपको अपने पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होने वाला है। इसके साथ ही कुछ लोग इसे भगवान शिव की कृपा के रूप में भी मानते हैं।
सपने में सफेद हाथी देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सफेद हाथी देखना बहुत शुभ माना जाता है। सफेद हाथी देवराज इंद्र का वाहन ऐरावत है और ऐसा माना जाता है कि सपने में सफेद हाथी को देखना यह दर्शाता है कि व्यक्ति का राजयोग शुरू होने वाला है। जिन लोगों को भी सपने में सफेद हाथी दिखता है उनके जीवन में अचानक से अच्छे बदलाव आने लगते हैं, साथ ही ऐसे लोगों को धन-धान्य और सुख समृद्धि की प्राप्ति भी होती है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। VisitorPlaces Team हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)
More Stories
Chandra Grahan 2023: शरद पूर्णिमा का त्यौहार पड़ेगा साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के साये में; रखें इन बातों का ख्याल !
Palmistry: हथेली पर शुक्र पर्वत आपके भाग्य को दर्शाता है, इससे अपने भविष्य का आकलन करें।
Solar Eclipse 2023: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, जानिए किस राशि पर बरसेगा पैसा और किसे रहना होगा सावधान!