Aditya Ananya Romantic Photo: रणबीर और आलिया, कैटरीना और विक्की कौशल की शादी के बाद अब बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के रिलेशनशिप की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है। जी हां, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की डेटिंग की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों पर है। हाल ही में उन्हें पुर्तगाल के लिस्बन में एक रेस्तरां में साथ देखा गया। जहां दोनों एक दूसरे की आंखों में डूबे नजर आ रहे हैं।
ऐसा था दोनों का अंदाज
फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में आदित्य नेवी ब्लू शर्ट में नजर आ रहे हैं। अनन्या ने सफेद और पिंक कलर का टॉप पहना हुआ है और अपने बालों को पीछे की ओर खुला बांधा हुआ है। दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। दोनों को एक-दूसरे की आंखों में आखें डाले देखा जा सकता है। अनन्या प्यारी मुस्कान के साथ आदित्य की ओर देख रही है और उनकी बातें सुन रही है। इस दौरान दोनों अपनी ड्रिंक का भी मजा ले रहे हैं।
स्पेन में भी हुए थे स्पॉट
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले, दोनों को स्पेन की सड़कों पर एक साथ घूमते हुए देखा गया था, जहां आदित्य को पीछे से अनन्या को गले लगाते हुए देखा गया था। वे वहां एक रॉक कॉन्सर्ट में भी शामिल हुए थे।
इन फिल्मों में दिखेंगे अनन्या और आदित्य
वर्क फ्रंट की बात करें तो, अनन्या के पास विक्रमादित्य मोटवाने की अनटाइटल्ड साइबर क्राइम थ्रिलर है। उनके पास फरहान अख्तर की ‘खो गए हम कहां’, ‘ड्रीम गर्ल 2’ और वेब-सीरीज ‘कॉल मी बे’ भी हैं। आदित्य की हाल ही में ‘द नाइट मैनेजर पार्ट 2’ रिलीज हुई है। उनके पास अनुराग बसु की ‘मेट्रो… इन दिनों’ भी है।
More Stories
Honor Pad 9 Update: ऑनर पैड 9 की भारतीय बाज़ार में जल्द होगी एंट्री, इन विशेषताओं के साथ लॉन्च होने की उम्मीद
Paytm Payments Bank Update: RBI की बड़ी कार्रवाई से टूटी लोगों की उम्मीदें, प्रधानमंत्री की फोटो लगाकर जीता था लोगों का विश्वास !
Poonam Pandey Fake Death Row: जानिए पूनम पांडे और उनके विवादों के बारे में, जिनहोने फेम के लिए मौत का रचाया खेल !