October 22, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

पूर्णिमा श्राद्ध : आज इन विशेष उपायों से संवरेगा आपका जीवन !

पूर्णिमा श्राद्ध : आज इन विशेष उपायों से संवरेगा आपका जीवन !

आज भाद्रपद माह की पूर्णिमा हैं और आज से ही श्राद्ध शुरू हो चुके हैं जो कि 6 अक्टूबर तक जारी रहने वाले हैं। श्राद्ध के दिनों में पितरों के आत्मा की तृप्ति के लिए उन्हें भोग लगाया जाता हैं और आशीर्वाद प्राप्त किया जाता हैं। आज पूर्णिमा का पहला श्राद्ध हैं जिसका ज्योतिषीय महत्व भी होता हैं। आज के दिन कुछ उपायों को कर अपने जीवन सकारात्मकता लाते हुए इसको संवारा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं पूर्णिमा श्राद्ध पर किए जाने वाले उपायों के बारे में।

भगवान सत्यनारायण की करें पूजा

इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा करने से व्यक्ति को धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। जो लोग पूर्णिमा के दिन व्रत करते हैं, उनके घर में सब प्रकार से सुख-समृद्धि का वास होता है। सारें कष्ट दूर होते हैं।

पूर्णिमा श्राद्ध : आज इन विशेष उपायों से संवरेगा आपका जीवन !

मां लक्ष्मी की करें आराधना

पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर 11 कौड़ियां चढ़ाकर उनका हल्दी से तिलक करें। अगले दिन इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर वहां रख दे जहां आप अपना धन रखते हैं। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी।

पीपल के वृक्ष की करें आराधना

शास्त्रों में इस बात का वर्णन है कि पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाकर जल अर्पित करना चाहिए।

पूर्णिमा श्राद्ध : आज इन विशेष उपायों से संवरेगा आपका जीवन !

इस मंत्र का करें जाप

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चन्द्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर “ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:” या ” ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:। ” मंत्र का जप करते हुए अर्ध्य देना चाहिए। ऐसा करने से धीरे-धीरे आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

चंद्र देव को दें अर्घ्य

वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी में से किसी को चंद्रमा को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए। पति- पत्नी साथ में भी अर्घ्य दे सकते हैं। इस उपाय से आपके दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता का रस बना रहेगा।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। VisitorPlaces Team हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)