October 25, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर को शिबानी दांडेकर ने अपने बर्थडे पर दिया यह सरप्राइज, Photo हो रही है वायरल !

बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर को शिबानी दांडेकर ने अपने बर्थडे पर दिया यह सरप्राइज, Photo हो रही है वायरल !

एक्ट्रेस और मॉडल शिबानी दांडेकर आज शुक्रवार (27 अगस्त) को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। शिबानी करीब तीन साल से फिल्ममेकर व एक्टर फरहान अख्तर के साथ रिलेशनशिप में हैं। अपने बर्थडे पर शिबानी ने बॉयफ्रेंड फरहान को सरप्राइज दिया। इस पर 47 वर्षीय फरहान ने प्यारभरा मैसेज देकर शिबानी का दिल जीत लिया। दरअसल शिबानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से कुछ फोटो शेयर कीं। इनमें शिबानी गर्दन पर फरहान के नाम का टैटू फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। टैटू लाल और एकदम नया लग रहा है। यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर को शिबानी दांडेकर ने अपने बर्थडे पर दिया यह सरप्राइज, Photo हो रही है वायरल !

फरहान ने रोमांटिक थ्रोबैक फोटो शेयर कर किया विश

इस पोस्ट के बाद फरहान ने शिबानी के संग एक रोमांटिक थ्रोबैक फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया। साथ ही साथ फरहान ने शिबानी के लिए एक खूबसूरत मैसेज लिखा है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। रेड हार्ट इमोजी के साथ फरहान ने कैप्शन में लिखा कि पूरे दिल से…जन्मदिन मुबारक हो शू। आई लव यू।

फरहान की पोस्ट पर एक्टर ऋतिक रोशन और फरहान की बहन व डायरेक्टर जोया अख्तर ने भी कमेंट कर शिबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। फरहान व शिबानी साल 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो ‘आई कैन डू दैट’ के सेट पर हुई थी, जिसे वे मिलकर होस्ट कर रहे थे। इसी सेट पर दोनों को प्यार हुआ और काफी दिनों बाद सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार को सार्वजनिक किया।

फरहान की शादी 17 साल चली, 2017 में अधुना से लिया तलाक

दोनों आए दिन अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं। वे प्यार का इजहार करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। सुनने में आ रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फरहान ने अधुना भबानी से 2000 में शादी की थी और 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। उनकी दो बेटियां हैं। वीजे, मॉडल, सिंगर और एंकर शिबानी आईपीएल को भी होस्ट कर चुकी हैं। वे ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘झलक दिखला जा’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं।