Today Panchang, Aaj Ka Panchang 22 September 2022: पंचांग के अनुसार 22 सितंबर 2022, गुरुवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है. इस दिन चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में गोचर कर रहा है. इसके साथ धार्मिक कार्यों को करने के लिए गुरुवार का दिन उत्तम है. पितृ पक्ष चल रहे हैं. इस दिन द्वादशी की तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. इस दिन पंचांग के अनुसार और क्या विशेष है? आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 22 सितंबर 2022 को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी की तिथि है. इस दिन एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पितृ पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को विशेष माना गया है. आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को इंदिरा एकादशी भी कहा जाता है. इस व्रत का पारण द्वादशी तिथि के दिन सूर्योदय के बाद ही किया जा सकता है. मान्यता के अनुसार एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले ही कर शुभ माना गया है.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
22 सितंबर 2022 को पंचांग के अनुसार आश्लेषा नक्षत्र रहेगा. आश्लेषा नक्षत्र आकाश मंडल का 9वां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी बुध है. ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को एक सौम्य ग्रह माना गया है. इस ग्रह का संबंध वाणी, वाणिज्य, लेखन, कानून, गणित, गायन आदि से है. वर्तमान समय में बुध अपनी ही राशि कन्या में गोचर कर रहा है.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 22 सितंबर 2022, गुरुवार को राहुकाल दोपहर 1 बजकर 44 मिनट से दोपहर 3 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
22 सितंबर 2022 पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 September 2022)
विक्रमी संवत्: 2079
मास पूर्णिमांत: आश्विन
पक्ष: कृष्ण
दिन: गुरुवार
ऋतु: शरद
तिथि: द्वादशी – 25:19:53 तक
नक्षत्र: आश्लेषा – 26:04:03 तक
करण: कौलव – 12:31:53 तक, तैतिल – 25:19:53 तक
योग: शिव – 09:43:33 तक
सूर्योदय: 06:09:07 AM
सूर्यास्त: 18:18:23 PM
चन्द्रमा: कर्क राशि- 26:04:03 तक
राहुकाल: 13:44:55 से 15:16:04 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:49:27 से 12:38:04 तक
दिशा शूल: दक्षिण
अशुभ मुहूर्त का समय
दुष्टमुहूर्त: 10:12:13 से 11:00:50 तक, 15:03:55 से 15:52:32 तक
कुलिक: 10:12:13 से 11:00:50 तक
कंटक: 15:03:55 से 15:52:32 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 16:41:09 से 17:29:46 तक
यमघण्ट: 06:57:45 से 07:46:22 तक
यमगण्ड: 06:09:07 से 07:40:17 तक
गुलिक काल: 09:11:27 से 10:42:36 तक
More Stories
Chandra Grahan 2023: शरद पूर्णिमा का त्यौहार पड़ेगा साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के साये में; रखें इन बातों का ख्याल !
Palmistry: हथेली पर शुक्र पर्वत आपके भाग्य को दर्शाता है, इससे अपने भविष्य का आकलन करें।
Solar Eclipse 2023: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, जानिए किस राशि पर बरसेगा पैसा और किसे रहना होगा सावधान!